Uncategorized

गर्मी के चौमासे में शहरवासियों को जल संकट से बचाने निगम जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर कर रहे हर संभव प्रयास

जल विभाग की टीम की बैठक लेकर बेहतर वाटर सप्लाई व्यवस्था हेतु कर चुके है निर्देशित

निरंतर सप्लाई के साथ पानी की शुद्धता पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

धमतरी। गर्मी की दस्तक हो चुकी है। आगामी गर्मी के चौमासे लोगो को जल संकट से जूझना पड़ सकता है ऐसे में इस चौमासे में बेहतर वाटर सप्लाई निगम के लिए बड़ी चुनौती होगी। इस चुनौती पर खरा उतरने निगम जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर जुटे हुए है।
बता दे कि श्री सोनकर गर्मी के पहले ही जल विभाग की टीम की बैठक लेकर अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर वाटर सप्लाई हेतु निर्देशित कर चुके है। साथ ही शहर के किसी भी वार्ड या वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कोई तकनीकि खराबी आ जाए तो तत्काल सुधार कार्य हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है। ताकि लोगो को पानी के लिए परेशान होना न पड़े। वर्तमान में पानी की निरतंर सप्लाई के साथ ही शुद्धाता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर में निगम के सभी मोटर पम्पो क्लोरीनेशन कार्य किया जा रहा है। वहीं वार्डो के बोर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की शुद्धता की नियमित जांच कराई जाती है।
समस्या पर तत्काल सुधार का प्रयास
गर्मी के मौसम में अक्सर वार्डो में लगे मोटर पम्पो व प्लांट में खराबी आती रहती है। जिससे लोगो कों जल संकट से जूझना पड़ता है। इसलिए जल सभापति अखिलेश सोनकर द्वारा समस्या पर तत्काल सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रो में टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति के लिए कहा है। श्री सोनकर ने जल संकट की गंभीरता को समझते हुए मोटर की पर्याप्त उपलब्धता रखने अधिकारियों को निर्देशित किया है।
स्थल निरीक्षण को देते है प्राथमिकता
जल सभापति अखिलेश सोनकर फील्ड में रहकर स्थल निरीक्षण कर वस्तु स्थिति से अवगत होकर समस्याओं के निराकरण पर विश्वास रखते है। इसलिए जब कभी शहर में जल संकट के विभिन्न कारण जैसे प्लांट में खराबी, मोटर पम्प में खराबी, पाईप लाईन लिकेज आदि हो तो स्वयं स्थल निरीक्षण करते है। इससे सुधार कार्य में भी गुणवत्ता व गति आती है। जिससे लोगो को राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त निगम मे पर्याप्त पानी टैंकर रखने, ओव्हरहेड टंकियों व ट्रीटमेंट प्लांट में नियमित सफाई आदि को भी प्राथकिता देते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!