Uncategorized

आकांक्षी शौचालय निर्माण से मिलेगी स्वच्छता की सुविधा, बारिश के बाद तेज़ी से हो रहा है कार्य

धमतरी। नगर निगम धमतरी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आकांक्षी शौचालयों का निर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। बारिश के बाद अब निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे शहरवासियों को शीघ्र ही बेहतर स्वच्छता सुविधा मिल सकेगी।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई प्रमुख स्थानों विंध्यवासिनी मंदिर के पास, बठेना वार्ड पुलिस थाना के समीप, मणि कंचन के पास, सोरिद वार्ड स्थित बाबा डबरी बागतराई रोड एवं नवागांव के नए ओवरहेड वाटर टैंक के पास आकांक्षी शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। फिलहाल लगभग पाँच शौचालयों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।निगम अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। निगम द्वारा ‘स्वच्छ धमतरी, स्वस्थ धमतरी’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इन सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधा उपलब्ध हो सके।गौरतलब है कि केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना से शहरों में शौचालय निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लोगों में जागरूकता बढ़ी है और खुले में शौच की प्रवृत्ति लगभग समाप्त हो गई है। अब नगर निगम द्वारा जनसुविधा को और सशक्त करने के उद्देश्य से आकांक्षी शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है, जो शीघ्र ही उपयोग के लिए उपलब्ध होंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!