Uncategorized

नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता के बिना विकसित समाज की कल्पना अधूरी है : रंजना साहू

खाटू श्याम मंदिर परिसर में महिला सशक्तिकरण पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन


धमरी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब धमतरी द्वारा स्थानीय खाटू श्याम मंदिर परिसर में महिला सशक्तिकरण विषय पर महिला उत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। वहीं अतिथि के रूप में डीएसपी मीना साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। रंजना साहू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, व्यापार और सुरक्षा जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। डीएसपी मीना साहू ने अपने वक्तव्य में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और कानूनी जागरूकता पर विशेष बल दिया। सुधा अग्रवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सेवा, मित्रता और अंतरराष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!