Uncategorized

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मगरलोड के स्कूलों का किया निरीक्षण,बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर विद्यार्थियों से संवाद, शिक्षकों को दिए ठोस दिशा-निर्देश

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मगरलोड विकासखंड के प्रवास के दौरान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड एवं माध्यमिक शाला लुगे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर संवाद किया और उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम की गहन समझ एवं आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि परीक्षा को बोझ न समझें, बल्कि इसे अपनी मेहनत और ज्ञान को प्रदर्शित करने का अवसर मानें। उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिए उन्होंने कहा कि सपष्ट लक्ष्य और कड़ी मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।इसके पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वामी आत्मानंद स्कूल भैंसमुंडी के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक लेकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शिक्षकों की प्रतिबद्धता, समन्वय और सतत मार्गदर्शन पर निर्भर करता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं होगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एलुमिनी मीट को प्रभावी ढंग से आयोजित कर पूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में बीईओ मनीष ध्रुव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!