Uncategorized

ज्वेलर्स दुकान से 17 ग्राम के 2 लाख 20 हजार का चेन गायब, ग्राहक बनकर आए दो महिला व एक पुरुष पर आरोप

दुकान संचालक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ने किया अपराध दर्ज, जांच जारी


धमतरी। शुक्रवार की शाम एक सनसनीखेज घटना बालक चौक के पास स्थित आमंत्रण ज्वेलर्स से सामने आई है। बताया गया कि जब दुकान में दुकानदार संकेत लुनावत दुकान में बैठा था। इस दौरान दो महिला और एक पुरुष दुकान में ग्राहक बनकर आये। जो कि चेन खरीदने के लिये सोने की चेन दिखाने की बात किये, जिसके बाद दुकानदार ने उन्हें चेन दिखाई इसके बाद वह लोग वापस लौट गये। बाद में जब दुकानदार ने अपनी चेन वापस गिनी तो उसमें एक चेन गायब थी। यह देख दुकानदार सकते में आ गया था। पश्चात आसपास उन संदिग्ध लोगो की तलाश की गई तो तब तक वह लोग फरार हो गये थे। पश्चात उसने कोतवाली पहुंच घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। दुकानदार ने बताया कि गायब हुई सोने की चेन दो लाख रुपये से अधिक की थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक सोने की चेन वजनी 17 ग्राम 110 मिलीग्राम दुकान से गायब है जिसकी किमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। दुकान संचालक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305 (1) व 331 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!