Uncategorized

पुलिसिंग में कसावट लाने एसपी भावना पाण्डेय ने 29 पुलिस कर्मियों का किया तबादला


धमतरी। एसपी भावना पांडे की पदस्थापना के बाद से पुलिस विभाग में लगातार पुलिस कर्मियों के फेरबदल का सिलसिला जारी है। गुरुवार की देर शाम भी एसपी दफ्तर से एक तबादला सूची जारी हुई है। जिसमें करीब 29 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल है। जो कि एएसआई, हवलदार आरक्षक और महिला आरक्षक है। जिन्हे जिले के विभिन्न थाना चौकियों में पदस्थ किया गया है। जिसमें एएसआई शिवनारायण को नगरी थाने से रक्षित केन्द्र नीरज दुबे को कोतवाली से चौकी बिरेझर, हवलदार राकेश साहु को कोतवाली से पुलिस नियंत्रण कक्ष शेषनारायण पांडे को मगरलोड से कोतवाली समेत अन्य पुलिस कर्मियों को जिले के अन्य थानो चौकियों में पदस्थ किया गया है।
उल्लेखनीय है कि एसपी भावना पाण्डेय लगातार बेहतर पुलिसिंग हेतु कार्य कर रही है। उनके नेतृत्व में जिला पुलिस अपराधो की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। जुआरियों, अवैध शराब विक्रेताओं व अन्य अपराधों के प्रति पुलिस लगातार सख्त बरत रही है। थानों कामकाज और बेहतर बनाने व पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से उनके द्वारा उक्त तबादला किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!