Uncategorized

वृक्ष प्रकृति का श्रृंगार, पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता – अंकिता मिश्रा

योगेश फाउंडेशन द्वारा पौध रोपण।

धमतरी। वृक्ष ना केवल प्रकृति का श्रृंगार है,बल्कि मानव जीवन के लिये भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खुले एवं अनुपयोगी स्थानों तथा सड़कों के दोनों ओर अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण असंतुलन के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।उक्त बातें पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ सेंचुरी गार्डन में गत दिनों योगेश फाउंडेशन के मार्ग दर्शन में एक पहल मॉर्निंग ग्रुप,बेसी ग्रुप एवं रम सगरी गार्डन योगा ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में पौध रोपण कार्यक्रम के आयोजन पर योगेश फाउंडेशन के संचालिका श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा द्वारा कही गई।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज धमतरी के वरिष्ठ हरीश पाठक ने उपस्थित जनों को वृक्ष के महत्व के तथा पेड़ – पौधों से होने वाले पर्यावरणीय,सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी।योग ग्रुप के प्रमुख संजय बरडिया ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी निभाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण योगदान होगा। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक भूपेन्द्र मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि एक पेड़ दस संतानों के बराबर होता हैं, पौध रोपण से ज्यादा महत्वपूर्ण उसका संरक्षण होता हैं।हमें विशेष अवसरों पर कम से एक पौधा लगाने एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया। सभी उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन – जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।उक्त अवसर पर मुख्य रूप से शत्रुघ्न सिंह सोम, पवन गिरी गोस्वामी, संदीप राव गायकवाड, भूपेन्द्र मिश्रा,हरीश पाठक, लक्ष्मण जग्यासी, पार्षद युगल किशोर यादव पिंटू,राजू गुप्ता, मुकेश पटेल, लखन सिन्हा, लक्ष्मण रजक,अशोक साहू,रोहित सोनी,प्रकाश पटेल,प्रदीप गुप्ता,संजय बरडिया,वेद प्रकाश देवांगन,अनिल खंडेलवाल,हरेश भोजवानी,संजय कोटवानी, भुनेश्वर सोनी, सत्यनारायण महावर, भुनेश्वर सोनी,श्रीमती संगीता कोटवानी, श्रीमती सपना देवानी, श्रीमती हर्षा देवानी, श्रीमती रजनी लख्वानी, श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा, श्रीमती श्रीमती शीला भोजवानी, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती सपना धामेचा ,अनिल भोजवानी,महेश श्यामनानी का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!