Uncategorized

किसान परेशान, विधायक के दखल के बाद हरकत में आया सरकारी सिस्टम

धमतरी।कृषि उपज मंडी आमदी में गुुरुवार को टोकन व्यवस्था एवं धान खरीदी में भारी अव्यवस्था के चलते किसानों में जबरदस्त आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान मंडी परिसर में मौजूद थे, लेकिन टोकन संबंधी गड़बड़ियों, कर्मचारियों की लापरवाही और समय पर खरीदी प्रारंभ न होने के कारण किसान घंटों तक परेशान होते रहे। किसानों को न तो स्पष्ट जानकारी दी जा रही थी और न ही खरीदी की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई दे रही थी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।किसानों की नाराजगी की जानकारी मिलते ही धमतरी विधायक ओंकार साहू तत्काल कृषि उपज मंडी आमदी पहुँचे और मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली। विधायक श्री साहू ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों को बेवजह परेशान करना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए तत्काल टोकन समस्या का निराकरण कर धान खरीदी प्रारंभ करने को कहा। विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया और आज की धान खरीदी प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिससे किसानों को कुछ राहत मिली।
इस मौके पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। एक ओर सरकार सुशासन के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर किसान दिन-भर मंडियों में भटकने को मजबूर हैं। समय पर टोकन नहीं मिलना, बार-बार नियम बदलना, अव्यवस्थित सिस्टम और प्रशासनिक उदासीनता ने किसानों की कमर तोड़ दी है। यह हालात स्पष्ट करते हैं कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है।
विधायक साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि धान खरीदी व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया और किसानों को सम्मानपूर्वक, सुचारु एवं समयबद्ध खरीदी की सुविधा नहीं मिली, तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि किसान का सब्र अब जवाब दे रहा है। सरकार को चाहिए कि वह ज़मीनी हकीकत को समझे और तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!