Uncategorized

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना राजनीति से प्रेरित – प्रियंका सिन्हा


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को निराधार, दुर्भाग्यपूर्ण एवं विपक्ष की राजनीतिक हताशा का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में शिक्षा, विकास एवं युवाओं के हित में बड़े सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं, तब विपक्ष तथ्यों से भटककर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करता है। किसी भी विषय पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही आवश्यक है, किंतु बिना किसी ठोस आधार के केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा मांगना लोकतांत्रिक मूल्यों एवं स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं के विपरीत है। प्रियंका सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है। नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास एवं युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए इस प्रकार के मामलों में फास्टट्रैक कोर्ट की स्थापना एवं त्वरित कार्यवाही के लिए टीम गठित करने का निर्णय स्वागतेय है ऐसे समय में विपक्ष द्वारा केवल भ्रम फैलाने और राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में त्रुटि या अनियमितता सामने आती है तो सरकार उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!