विद्याकुंज स्कूल के बच्चों ने पीएम मोदी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, की नीट पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

धमतरी। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटाने एवं नीट पेपर लीक कांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विद्याकुंज स्कूल के बच्चों ने पीएम मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है आपको बता दे कि बच्चों ने ज्ञापन सौंपने से पहले करीब 50 से अधिक विद्यार्थियों के हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन जुटाया, जिसके बाद 23 जुलाई को धमतरी कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बच्चों का कहना है कि वे भविष्य में डॉक्टर बनकर देश एवं समाज की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन नीट पेपर लीक कांड के बाद से अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सभी विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नवेदन किया कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए तथा नीट पेपर लीक कांड में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
