Uncategorized

14 फरवरी से छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का पहला संस्करण

आदिवासी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़

धमतरी-भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का प्रथम संस्करण 14 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 9 खेलों को शामिल किया गया है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य दल के चयन हेतु चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं।
यह प्रतियोगिता अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगी। छत्तीसगढ़ खेल प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है और प्रदेश के लगभग हर जिले में चयनित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उपलब्ध हैं।
चयन ट्रायल हेतु ऑनलाइन पंजीयन लिंक जारी कर दिया गया है।पात्र खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि यह आदिवासी युवाओं के आत्मविश्वास, पहचान और भविष्य को नई दिशा देने की पहल है।
छत्तीसगढ़ की धरती से उभरेंगी देश की नई खेल प्रतिभाएं यही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!