Uncategorized
हिंद स्वराज व हिन्दू धर्म ध्वजा के वाहक वीर छत्रपति शिवाजी को निगम लोकनिर्माण विभाग अध्यक्ष ने किया नमन
मां भारती के सच्चे सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज जी को युवा वर्ग बनाए अपना रोल मॉडल -:विजय मोटवानी

धमतरी। भारत माता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर छत्रपति शिवाजी को उनके महाप्रयाण दिवस पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शत-शत नमन कर उनके इतिहास में समाहित योगदान को याद करते हुए कहा है कि वर्तमान विषम परिस्थितियों में अपने देश के लिए समर्पित होकर सेवा का जुनून रखने वाले युवाओं की फौज की आवश्यकता आज भारत माता को है और इसे ही राष्ट्र के दुश्मनों को खत्म किया जा सकता है इसके लिए आज का युवा वर्ग वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी को पढ़कर उसका अनुसरण करते हुए अपने जीवन का रोल मॉडल बनाएं। आज समय की यही आवश्यकता है और मां भारती उनके और इसी भावना के साथ निहार भी रही है।
