Uncategorized

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी सौ महिलाओं को नारी सम्मान

धमतरी जिला से मिला अंकिता रत्नेश मिश्रा को नारी सम्मान


धमतरी। जगत कल्याण विकास संस्थान जे के फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित एवार्ड फंक्शन में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी सौ महिलाओं को नारी शक्ति एवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान देने वाली हस्तियों को जे के फाउंडेशन की संस्थापक टी जया रेड्डी की अगुवाई में सम्मान पत्र एवं रिटर्न गिफ्ट दिया गया समारोह राजयोगिनी आशा दीदी, सांसद की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल तथा समाज सेवी इंद्रजीत सिंह छोटू विशेष रूप से उपस्थित थे।संचालन रेखा कृपाशंकर यादव ने किया। कार्यक्रम का आरम्भ भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति वेद श्री कला संघम की शास्त्रीय नृत्यांगनाओं सुमन महतो,स्नेहा सोनी, दिव्याशी बोस, अक्षिता जैन, गिरीशा जैन तथा डिम्पल राव ने भरतनाट्यम के माध्यम से गणेश वंदना तथा शिव स्तुति प्रस्तुत की। सम्मान समारोह में सीनियर नर्सिंग आफिसर मंजू कुर्रे,मेकअप आर्टिस्ट आयशा फातिमा,सैनिक स्कूल की उप निदेशक अंकिता भारद्वाज,प्रदेश डिफेंस एकेडमी की एम डी हर्षा साहू,समाज सेविका डॉ परी, पंजाब फोक डांस की नृत्य निर्देशिका रूबी नागरा,पारस इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के सीईओ डॉ कविता कुम्भज तथा हाउस गार्डन विनर शीला हरवे विशिष्ट अतिथि के रूप शिरकत की। नारी शक्ति एवार्ड पाने वाली महिलाओं में सर्वप्रथम धमतरी जिला की अंकिता रत्नेश मिश्रा साथ ही अन्य स्थानों से रीता परिहार, प्रियंका गुप्ता,डॉ नीना महतो,हिना,डॉ उत्तरा रामटेके, ज्योति शांडिल्य, सुषमा मिंज,पूजा महेश,नीतू मंडल,ललिता चोपड़ा,भारती साहू,अर्चना वर्मा,बिंदु सोनी,नंदिनी भुजेल,यशोदा सोनकर, रमा गोरती, द्रौपदी रेड्डी,विजयलक्ष्मी माया दास,वंदना 2्रल्लँ ,पूनम साहू,रानी परवीन, रूचि जैन, एस दिव्या साहित लगभग सौ हस्तियां शामिल है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!