Uncategorized

दीपावली मिलन जैसे आयोजनों से सामाजिक, पारिवारिक, आत्मीयता, संगठन और भी मजबूत होती है – ओंकार साहू

आमदी में आयोजित हुआ कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह


धमतरी। नगर कांग्रेस कमेटी आमदी द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम नया बस स्टैंड में आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि धमतरी विधायक ओंकार साहू द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का पर्व है। जो हमें अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है। ऐसे दीपावली मिलन के आयोजनों से सामाजिक, पारिवारिक, आत्मीयता, संगठन और भी मजबूत होती है। इस आयोजन में वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे भी गूंजते रहे। इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, ब्लाक अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव, जोन अध्यक्ष सोमेश्वर साहू, सेक्टर अध्यक्ष तोषण साहू, जिला उपाध्यक्ष सुनीता साहू, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कविता साहू, कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व्यसनारायण निषाद, मनोज साहू, ऋषभ ठाकुर, जितेन्द्र साहू, पारसमणी साहू, ललिता पटेल, धनीराम साहू, भागीरथी देवांगन, अनीता ठाकुर, कलाबाई, मंजू साहू, एमन साहू, राजेश माहेश्वरी, बंसी कोस रिया, रामचंद देवांगन, युवराज देवांगन, शिव, घनानंद साहू, घनाराम साहू, हीरालाल, सीताराम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!