Uncategorized

सभी कार्यालयों में अब 10 बजे होगा राष्ट्रगान

कर्मचारियों को समय पर पहुंचना आवश्यक


धमतरी । नए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा कर्तव्यों के प्रति सजग नजर आ रहे हैं। अपनी पहली बैठक में उन्होंने कहा था कि 10 बजे सभी कार्यालय में कर्मचारियों को पहुंचना आवश्यक है। अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि 10 बजे शासकीय कार्यालय में कर्मचारी पहुंचेंगे तो सबसे पहले राष्ट्रगान होगा,उसके बाद ही सभी अपने-अपने कक्ष में जाकर कार्य करेंगे। जिसका पालन करते हुए प्रथम दिवस 10 मार्च को कलेक्ट्रेट में सभी कर्मचारी राष्ट्रगान में शामिल हुए।इस दौरान अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर,अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस राष्ट्रगान में कंपोजिट बिल्डिंग के कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा।इसी तरह सभी शासकीय कार्यालयों में 10 बजे राष्ट्रगान के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात हो के पूर्व में नगर निगम में यह परंपरा जारी थी। जहां पर तबला और हारमोनियम के साथ राष्ट्रगान किया जाता था। लेकिन पिछले कार्यकाल में यह बंद हो गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!