Uncategorized

नगरी नगर पंचायत के विकास बोहरा निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

विगत 15 सालों तक उपाध्यक्ष रहे अजय नाहटा के विकास के कड़ी को अब आगे बढ़ाएंगे उनके भांजे नये उपाध्यक्ष विकास बोहरा


नगरी । नगरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विकास बोहरा को निर्विरोध चुना गया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े विकास बोहरा की इस जीत पर नगरवासियों में उत्साह है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनने के बाद विकास बोहरा ने कहा, मैं नगरी के सभी वर्गों के विकास के लिए समान रूप से कार्य करूंगा। नगर की बेहतरी के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ उठाया जाएगा। उनकी इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने हर्ष जताया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जीत के बाद उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री बोहरा ने नगर में अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के साथ भ्रमण किया गया। गौरतलब है कि विधायक पिंकी शाह, श्रवण मरकाम द्वारा पार्टी की ओर से नगर पंचायत उपाध्यक्ष हेतु श्री बोहरा को अधिकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि नगरी नगर पंचायत के विगत 15 सालों से उपाध्यक्ष रहे अजय नाहटा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विकास बोहरा भांजे है। श्री नाहटा ने 15 सालों तक नगरी नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इस योगदान के कड़ी को श्री बोहरा अब आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, कमल डागा, रवि दुबे, चुनाव प्रभारी महेंद्र पंडित भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा, नागेंद्र शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!