विद्यालय पुस्तकालय को मिली रोचक एवं शिक्षाप्रद पुस्तकों की सौगात,ज्योति हरख जैन ने विद्यार्थियों के लिए भेंट की कहानी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें

भखारा- विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने एवं ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन द्वारा शा उ मा,विद्यालय रामपुर पुस्तकालय को रोचक, शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक कहानी की पुस्तकों का भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। पुस्तकालय में नई पुस्तकों को देखकर विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण दिखाई दिया तथा बच्चों ने पुस्तकों का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, पुस्तकालय प्रभारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन का उद्बोधन पुस्तकें हमारे जीवन की सच्ची मित्र होती हैं। बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित हो, उनकी कल्पनाशक्ति एवं ज्ञान का विस्तार हो, इसी उद्देश्य से यह छोटी-सी भेंट पुस्तकालय को समर्पित की गई है। मुझे विश्वास है कि विद्यार्थी इन पुस्तकों से प्रेरणा लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।प्राचार्य एम आर मनहर ने कहा कि विद्यालय पुस्तकालय को प्राप्त यह पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। श्रीमती ज्योति हरख जैन द्वारा किया गया यह सहयोग सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। विद्यालय परिवार उनकी इस पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती लोकेश्वरी सोन ने कहा कि पुस्तकालय में नई एवं रोचक पुस्तकों के शामिल होने से विद्यार्थियों की पढ़ने की रुचि और अधिक बढ़ेगी। यह योगदान पुस्तकालय को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हम श्रीमती ज्योति हरख जैन का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विभिन्न शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने तथा पुस्तकों से ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।रामपुर स्कूल प्राचार्य एम आर मनहर व्याख्याता गण आर के बघेल,आर के टंडन,सोनल अग्रवाल,एच के साहू,के के वर्मा, जे ध्रुव, स्वाति साहू, बी के निषाद,जागेश्वर साहू, लोकेश्वरी सोन ग्रंथपाल, गुलशन साहू व्यायाम शिक्षक, देवेन्द्र कुमार साहू लिपिक, मनहरन सिंह ठाकुर, लिपिक,देवलाल रात्रे आदि उपस्थित थे।
