Uncategorized

किसानों को समर्थन मूल्य न देकर राज्य सरकार कर रही है उनका शोषण – दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक लेने पहुंचे धमतरी

धमतरी। जिला कांग्रेस की बैठक लेने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज राजीव भवन पहुंचे। पत्रकारो से चर्चा के दौरान श्री बैज ने कहा किसानों को किये गये वायदा मुताबिक समर्थन मूल्य न देकर उनका भी शोषण यह राज्य सरकार कर रही है। धान खरीदी एवं लचर कानून व्यवस्था जैसे मुद्दो को सदन में गंभीरता पूर्वक उठाएंगें। राज्य के भाजपा सरकार के शासन में लगातार घटनाएं एवं अपराध हो रहे है। यहां तक छात्रावास एवं आश्रम के बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसे शर्मनाक घटनाएं हो रही है जो कि राज्य सरकार के लगाम नही होने से कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। इसमें आज बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नही है। राज्य के भाजपा सरकार ने मंत्री मंडल में अभी तक शिक्षा मंत्री नियुक्त नहीं हो सका है। इससे उक्त विभाग के अलावा अन्य विभाग के कुछ जगहो में भर्राशाही मची हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त विभाग नही सम्हलने का आरोप लगाया। श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हर तरह से मजबूत है। और वे आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में एकजुटता से कार्य कर कांग्रेस पार्टी का परचम लहरायेंगें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, युवा नेता आनंद पवार, कविता बाबर, तारिणी चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, गोपाल शर्मा, राजा देवांगन सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!