Uncategorized

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत ग्राम छुही में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन

जिला कॉंग्रेस कमेटी महामंत्री प्रभारी विक्रांत शर्मा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद


धमतरी। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ- देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कुकरेल के ग्राम छुही में मंडल स्तरीय जनचौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया तथा लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विक्रांत शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सहप्रभारी रोहित मानिकपुरी, मंडल अध्यक्ष धनीराम साहू एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता करन चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जनचौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग करने का अधिकार है। वोट की ताकत से ही सरकारें बनती हैं और जनता अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है। इसलिए मतदाता सूची की शुद्धता, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से नहीं कटना बेहद जरूरी है। नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और बढ़ती आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है। जनता से किए गए वादों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर दिखाई दे रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के समक्ष इन मुद्दों को रखते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा। मंडल प्रभारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विक्रांत शर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!