Uncategorized

धमतरी में सर्वधर्म समभाव से नारी वंदन बिल का समर्थन, मातृशक्तियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान

पं. राजेश शर्मा कहा- सर्वत्र नारी पूज्यंते की भावना को स्थान देता है नारी वंदन बिल

धमतरी। नारी वंदन बिल के समर्थन में शहर के समाजसेवी पं. राजेश शर्मा की पहल पर सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए मातृशक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म की वरिष्ठ महिला श्रीमती एसके ओबेरॉय, फातिमा बेगम, सोनाई बाई और बिदां देवांगन को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य बिल को लेकर जनजागरूकता फैलाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।
पं. राजेश शर्मा ने कहा कि कोई भी समाज, राष्ट्र या क्षेत्र का विकास मातृशक्तियों की भागीदारी के बिना अधूरा है। सर्वत्र नारी पूज्यंते की पवित्र भावनाओं को समाज में समुचित स्थान देने का नाम ही नारी वंदन बिल है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होकर नारी शक्ति का समर्थन करना चाहिए। यही समय की आवश्यकता है। निगम के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की प्रभारी सदस्य हिमानी साहू ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी उनका अधिकार है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनके अधिकारों को प्रदान करना ही जिम्मेदार लोगों का नैतिक कर्तव्य है। इसे खुले दिल से स्वीकार करना होगा, नहीं तो इतिहास ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा।
सम्मान समारोह में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, अखिलेश सोनकर, पार्षद कुलेश सोनी, पिन्टू यादव, शैलेश रजक, लक्ष्मण पहलवान, प्रमोद यादव, भागवत साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नारी वंदन बिल को जल्द लागू करने और मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!