Uncategorized

भखारा में 6 मई से युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम, 13 मई को श्रीश्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर महासत्संग

भखारा। दि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था भखारा द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 6 से 13 मई तक पटेल समाज भवन सिहादभांठा भखारा में किया जा रहा है। यह सात दिवसीय आवासीय कार्यक्रम विशेष रूप से 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है। संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम में नेतृत्व क्षमता का विकास, जीवनशैली में सुधार, कार्यक्षेत्र में उन्नति, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति विकास से राष्ट्र विकास की भावना को सशक्त बनाना है, जिससे युवा अपनी सीमाओं और कमजोरियों को पहचानकर उन्हें पार कर सकें और आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकें। वरिष्ठ शिक्षक बसंत बैस एवं हिरेंद्र साहू ने बताया कि साधना, सेवा और सत्संग के माध्यम से युवाओं की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नशामुक्त, स्वच्छ और सुसंस्कृत समाज निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित की जाएगी। यह प्रशिक्षण युवाओं को नशा, निराशा और अवसाद से बाहर निकालकर उन्हें उत्साह, आनंद और सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 13 मई को श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर भव्य महासत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की प्रसिद्ध भजन गायिका श्रुति बेलचंदन की विशेष प्रस्तुति होगी। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के जिला समन्वयक तामेश्वर साहू, शिक्षक भोजराज सिन्हा, नागेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, कोमल साहू, गोविन्द यादव, हरीश साहू, भेषण साहू, हरख जैन, रोशन केला, सन्नी बैस, राजा माधवानी, जीतेन्द्र जैन, केशव साहू, शिवेंद्र साहू, डॉ. संतोष साहू, घनश्याम साहू, तरुण साहू, संजू साहू, घनश्याम परिहार, विजय सोन, वीरेंद्र बैस, जितेंद्र तेलासी, लीलाधर साहू, टीलेश बैस, छम्मन साहू सहित अनेक स्वयंसेवक सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!