Uncategorized

संघर्ष शील किसान संघ ने की धमतरी जिले में शक्कर कारखाना खोलने की मांग

खरेंगा में आयोजित समस्या निवारण शिविर में आवेदन सौंप की गई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग

धमतरी। धमतरी जिले के संघर्ष शील किसान संघ ने जिले में शक्कर कारखाना खोलने की मांग खरेंगा में आयोजित समस्या निवारण शिविर में की है. विधायक अजय चंद्राकर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की गई है.सौंपे गए आवेदन में उल्लेख है कि जिससे किसानो कि आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके, आज किसान परम्परागत धान कि खेती करते आ रहे है, जिससे श्रम शक्ति और जल का अत्याधिक दोहन हो रहा है, आंतरिक भू जल स्तर में लगातार कमी होती जा रही है, एक समय ऐसा आयेगा जब पानी के लिए त्राहि त्राहि हो जायेगा, किसान ले दे के अपना फसल बचा पा रहे है, सरकार भी चाहती है फसल चक्र परिवर्तन हो जहाँ तक दलहन तिलहन लगाने का सवाल है उपयुक्त जमीन न होने के कारण दलहन तिलहन की खेती करने के लिए किसान कतराते है, लेकिन उपज का सही मार्केटिंग नही होने से, मजबूरी में धान कि फसल संघर्ष कर बीमारी से लड़ कर उत्पादन कर रहे है, अगर सरकार शक्कर कारखाना धमतरी जिला में कोई भी सर्वमान्य स्थल चयन कर खोलती है तो किसान निश्चित रूप से गन्ना कि खेती करेंगे, वर्तमान में बालोद जिला के करकाभाट मे स्थापित शक्कर कारखाना दूर हो जाता है धमतरी जिला के कई किसानो ने गन्ना की खेती करने का प्रयास किया था लेकिन गन्ना की फसल कारखाना में उपार्जित करने में हप्ता भर लाइन में रहना पड़ जाता था, अगर धमतरी जिला में शक्कर कारखाना स्थापित होती है तो धमतरी जिला के साथ साथ कांकेर जिला के नरहरपुर ब्लाक, गरियाबंद के राजिम, रायपुर के अभनपुर नयापारा के किसान, बालोद दुर्ग के पाटन क्षेत्र किसान गन्ना का उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति को समृद्ध कर सकते है।अत: भू जल के गिरते स्तर कों देखते हुए फसल चक्र परिवर्तन योजना कों साकार करने एवं किसाने कि आय दुगुनी करने हेतु धमतरी जिला में शक्कर कारखाना खोला जाये.मांग करने वालो में गीतेश्वरी ऐश्वर्य कुमार हरिश्चंद्र राजेशसाहू सुनील शेषनारायण कार्तिक सुखदास पुरुषोत्तम नेत्रप्रकाश दयाराम साहू हीरेन्द्र साहू रामाधार साहू आदि शामिल है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!