Uncategorized

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अग्निवीर भर्ती रैली की में योगदान देने वाले सेवानिवृत आर्मी अधिकारियों का किया सम्मान

धमतरी – जिले में बीते दिनों आयोजित राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली में महत्वपूर्ण योगदान देने तथा जिले के युवाओं को शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराने वाले सेवानिवृत आर्मी अधिकारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा और अनुशासन देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने लक्ष्य की ओर सकारात्मक रूप से आगे बढ़ सकें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि भारतीय सेना की राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली 2026 का आयोजन इस वर्ष 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से कुल 8,999 पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन का बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण संपन्न होना इसकी सफलता को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं गांवों में युवाओं को प्रशिक्षण देने में रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनके सहयोग से वनांचल क्षेत्र नगरी में भी इस वर्ष प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया गया, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सिखाया गया अनुशासन जीवन भर उनके काम आता है। कलेक्टर ने रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों से युवाओं को निरंतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह करते हुए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिले के युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले 18 रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों के साथ-साथ हाल ही में पंजाब में आयोजित नेशनल लेवल पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पाँच पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित करने वालीu कुमारी चंचल सोनी तथा राष्ट्रीय सिविल सेवा सेवाओं में चयन होने पर खिलेंद्र कुमार साहू को शिल्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम पीयूष तिवारी, सहायक खेल अधिकारी जे.पी. देव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!