Uncategorized

पूज्य पंचायत सिंधी समाज के पुनः कार्यवाहक अध्यक्ष (मुखी)बने योगेश जसूजा

पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष चंदू जसवानी की टीम एवं पूरी कार्यकारिणी का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर चन्दू जसवानी ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में कराए गए कार्यो व आय व्यय का विवरण आम मीटिंग में समाजजनों की उपस्थिति में देकर समस्त पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर 2 साल के सहयोग के लिए समाजजनों का आभार प्रकट किया।।ततपश्चात समाजिक नियमावली अनुसार नये अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए उपस्थित समाजजनों ने शहर समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायी योगेश जसूजा को उनके पिछले अध्यक्षीय कार्यकाल में उनके उल्लेखनीय कार्य के फलस्वरूप पुनः निर्विरोध कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में चुना।। कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश जसूजा ने अपने सम्बोधन में समाज के समस्त नागरिकों का इस महती जवाबदारी देने के लिये आभार प्रकट करते हुए समस्त पदाधिकारीयो से समाजिक गतिविधियों में सहयोग की अपील की।कार्यक्रम का सफल संचालन सन्तोष तेजवानी व आभार-समापन की घोषणा मनीष वाधवानी ने की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!