Uncategorized

आध्यात्मिक ज्ञान संदेश यात्रा के दिव्य महोत्सव में शामिल हुए प्रथम रोहरा

सद्गुरुओं के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक परंपरा के प्रति व्यक्त की श्रद्धा

धमतरी। आध्यात्मिक ज्ञान संदेश यात्रा के अंतर्गत आयोजित परम पूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के 103वें वार्षिकोत्सव के दिव्य महोत्सव में प्रथम रोहरा ने शामिल होकर संतों एवं सद्गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी साधु-संतों एवं सद्गुरुओं को सादर प्रणाम कर उनके दर्शन किए तथा सनातन आध्यात्मिक परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संतों और सद्गुरुओं का सानिध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है।
उल्लेखनीय है कि अनंत श्री सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज द्वारा वर्ष 1924 में स्थापित इस आध्यात्मिक परंपरा को 100 वर्षों से अधिक समय हो चुका है। यह परंपरा आध्यात्मिक ज्ञान, साधना, मानव कल्याण और सदाचार के संदेश को समाज तक पहुंचाने का कार्य करती आ रही है।
ऐसे दिव्य आयोजनों में संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त करना स्वयं में सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी संतों के चरणों में नमन करते हुए समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!