Uncategorized

अवैध रेत परिवहन पर टास्क फोर्स की कार्रवाई, 3 हाइवा जब्त

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर तथा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कुरूद नभसिंह कोसले के मार्गदर्शन में अनुभागीय टास्क फोर्स द्वारा राजपुर–उमरदा भारतमाला हाईवे पर गश्त के दौरान अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान बिना अनुज्ञा अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 3 हाइवा वाहनों को पकड़ा गया। टास्क फोर्स द्वारा नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए वाहनों को मंडी कुरूद की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।इस संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध रेत परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी नियमित गश्त एवं निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!