Uncategorized

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: आरक्षक से एसआई तक बदले गए,एसपी भावना पांडे ने जारी किया तबादला आदेश

प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने एसपी भावना पांडेय का बड़ा प्रशासनिक कदम

पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय द्वारा प्रशासनिक कारणों एवं पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के तहत पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप नवीन पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था में बेहतर समन्वय, कार्यक्षमता में वृद्धि तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडे ने जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) से लेकर आरक्षक स्तर के कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है।
​जारी आदेश के तहत कई थाना,चौकी में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे मैदान कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नवगठित साइबर थाने में संख्या बढ़ाई गई है।

​​

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!