भखारा-भठेली के उज्ज्वल भविष्य की ओर ऐतिहासिक कदम:भखारा-भठेली नगर पंचायत की पेयजल योजना का टेंडर संपन्न,शीघ्र कार्य होगा प्रारम्भ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

भखारा-भठेली नगर पंचायत के लिए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के जल प्रदाय योजना उन्नयन कार्य हेतु 11 करोड़ लगभग का ऑनलाइन टेंडर संपन्न हुआ।यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पूंजीगत मद से जारी की गई है, जिससे नगर में भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं स्थायी पेयजल व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसी वित्त सत्र 2026 में कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
*स्थायी पेयजल समाधान की दिशा में बड़ा कदम*
स्वीकृत योजना के अंतर्गत पम्प हाउस निर्माण, आवश्यक तकनीकी मानकों के अनुरूप जल प्रदाय व्यवस्था का विस्तार, गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य तथा शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। योजना के पूर्ण होने के बाद नगरवासियों को वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
*विधायक अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों को मिली सफलता*
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति और टेंडर का श्रेय क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के निरंतर प्रयासों, दूरदर्शी सोच एवं शासन स्तर पर प्रभावी पहल को दिया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को विधायक श्री चंद्राकर ने गंभीरता से शासन के समक्ष रखा, जिसके परिणामस्वरूप शासन ने इस महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति प्रदान की। अब निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
*मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधायक के प्रति जताया आभार*
नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, एल्डर मेन गण तथा नगरवासियों ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, माननीय नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव तथा क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आत्मीय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। नागरिकों ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का यह एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे भखारा-भठेली के विकास को नई गति मिलेगी।
*नगर पंचायत ने व्यक्त किया हृदय से आभार*
नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों, एल्डरमैन ने संयुक्त रूप से कहा कि विधायक अजय चंद्राकर की दूरदर्शी सोच एवं निरंतर प्रयासों के अनुरूप पेयजल योजना को स्वीकृति मिलना पूरे नगर के लिए गौरव का विषय है। यह योजना आने वाले वर्षों में भखारा-भठेली की बढ़ती आबादी और बढ़ते मार्केट एरिया से पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गयी शीघ्र ही भूमिपूजन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और नगरवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
*नगरवासियों में खुशी की लहर*
पेयजल योजना की ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने की खबर मिलते ही नगरवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे भखारा-भठेली के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रदेश सरकार एवं विधायक अजय चंद्राकर का आभार व्यक्त किया। नागरिकों का कहना है कि इस योजना के क्रियान्वयन से नगर का भविष्य सुरक्षित होगा तथा प्रत्येक परिवार को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का सपना साकार होगा।
