साहू समाज व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आशा देवी गौ धाम में मनाया गया पोला पर्व

धमतरी। साहू समाज व्यापारी प्रकोष्ठ, धमतरी के तत्वाधान में पोला पर्व के पावन अवसर पर ग्राम डंगीमचा, गंगरेल स्थित आशा देवी गौ धाम गौशाला में गौवंश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे गौ साला की संचालिका गोवदारी साहू डॉक्टर टेमचंद का सम्मान और पूरी गौ साला गौ रक्षक टीम का सम्मान किया गया.इस अवसर पर गौशाला में सजे-धजे नंदी-बैलों की पूजा कर, आरती उतारी गई और गौसेवकों का सम्मान किया गया। व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि पोला पर्व छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और किसान-बैल के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। गौवंश की सेवा ही सच्ची संस्कृति है।कार्यक्रम में साहू समाज व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला टीम सहित साहू समाज के अनेक व्यापारी बंधु, जिसमे अरुण सर्वा जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज विजय साहू महासचिव नरेंद्र साहू जी उमेश साहू संरक्षक व्यापारी प्रकोष्ठ सीमांत साहू व्यापारी प्रकोष्ठ सयोंजक अमृत साहू सह सयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ कमलेश साहू जिला सचिव राजेंद्र साहू प्रचार सचिव पिंकू साहू महामंत्री व्यापारी प्रकोष्ठ लक्ष्मण साहू तहसील सयोजक डोमर साहू एन आर साहू कृष्ण साहू जी हेमंत साहू वेद प्रकाश साहू पटवारी अंगद जी सुभाष डाक्टर टीमचंद मुक्कु साहू ललित साहू पिंस साहू यतिन साहू सौरभ साहू विजयनत देवेंद्र गौशाला समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी ने प्रदेशवासियों को पोला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
