Uncategorized

18 जुलाई से होगा रोमांचक धमतरी टर्फ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

क्रिकेट के नवीन स्वरूप बॉक्स क्रिकेट में अद्भुत रोमांच है -रोहित शर्मा

धमतरी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर लेकर धमतरी टर्फ प्रीमियर लीग का आयोजन स्काई स्पोर्ट्स टर्फ में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट टर्फ क्रिकेट के रोमांच को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है,
आयोजक रोहित शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में 7-7 ओवर के मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच रात्रिकालीन समय में दूधिया रोशनी में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट में विल्सन बॉल का उपयोग किया जाएगा तथा अंपायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21,000 एवं उपविजेता टीम को 11,000 की नगद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, फाइनल मुकाबले के लिए अलग से मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सहित कई आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 1,000 प्रति टीम निर्धारित किया गया है। एंट्री प्रक्रिया 10 जुलाई से प्रारंभ होकर 15 जुलाई तक चलेगी। सीमित टीमों के कारण आयोजक ने इच्छुक टीमों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है।
आयोजक रोहित शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ उन्हें बेहतरीन टीमों के साथ खेलने और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।इच्छुक टीमें अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए आयोजक रोहित शर्मा से 8817080841 पर संपर्क कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!