Uncategorized

डीपीएस में एनएसएस इकाई का गठन : स्कूली बच्चों ने लिया समाज सेवा का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों में भागीदारी का आह्वान


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी में राष्ट्रीय सेवा योजना की नवीन इकाई का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीतांबर सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि एनएसएस जिला समन्वयक निरंजन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पीतांबर सिन्हा एवं एनएसएस जिला समन्वयक निरंजन कुमार ने विद्यार्थियों को रासेयो के उद्देश्यों और इसके आदर्श वाक्य मैं नहीं, आप की भावना से अवगत कराया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को सेवा भावना को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने परोपकार की शुरुआत घर से होती है का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में बदलाव की शुरुआत अपने घर और आसपास के वातावरण से करनी चाहिए। यदि विद्यार्थी स्वयं स्वच्छता, अनुशासन और जिम्मेदारी का पालन करेंगे, तो वे अपने परिवार, कॉलोनी और समाज के लिए भी सकारात्मक उदाहरण बन सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!