Uncategorized

ग्राम अछोटा के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सेवा ज्योति यात्रा में हुए शामिल

धमतरी- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष पूर्ण होने एवं सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने (गुजरात के मुख्यमंत्री से भारत के प्रधानमंत्री तक ) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सेवा ज्योति यात्रा में ग्राम अछोटा धमतरी के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।ग्राम अछोटा से जनपद सदस्य कैलाश देवांगन एवं सरपंच श्रीमती संतोषी गेंदलाल धीवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण बंधु-भगिनी एवं भाजपा कार्यकर्ता सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम बाइक रैली के माध्यम से पुरानी क़ृषि उपज मंडी पहुँचे वहाँ पर प्रधानमंत्री जी के अभिभाषण को ध्यान पूर्वक प्रोजेक्टर के माध्यम से सुना ततपश्चात् पैदल सेवा ज्योति यात्रा में सम्मिलित होकर सिहावा चौक से होते हुए गाँधी मैदान पहुँचे जहाँ पर सेवा क्षेत्रों में कार्य करने वाले नागरिकों का मंच से सम्मान करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा हुई अछोटा निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प के साथ यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनुष साहू, खिलेश सेन, योगेश्वर देवांगन, राम ध्रुव, वीरेंद्र यादव, महेश ध्रुव, लोमश निषाद, झूमुक उइके, महेश यादव, मोती राम, आशीष साहू, भारती देवांगन, करुणा महार, शान्ति यादव, रमाबाई ढीमर, रेखा ढीमर, चेतना देवांगन, रुखामनी देवांगन, दीपिका निषाद, कुमारी निषाद, भारती निषाद, ललिता यादव, वीणा साहू, बेलसिया यादव, इंदु ध्रुव एवं गोमती ढीमर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तिया एवं अन्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!