Uncategorized

ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद का रंजना साहू ने जताया आभार

कहा,माताओं-बहनों के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण कदम

धमतरी- धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माताओं एवं बहनों के लिए महतारी सदन निर्माण हेतु ग्राम पंचायत रूंदी एवं ग्राम पंचायत सांकरा, विकासखंड धमतरी, जिला धमतरी के लिए 30-30 लाख की स्वीकृति मिलने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा , महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किये है। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि महतारी सदन मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा, भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे ऐसे कार्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन भवनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की माताओं-बहनों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की मातृशक्ति को लाभ मिल रहा है।
श्रीमती रंजना साहू ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन निर्माण के लिए 30-30 लाख की स्वीकृति को क्षेत्र की माताओं-बहनों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए इसके लिए वे प्रदेश सरकार, प्रभारी मंत्री, लोकसभा सांसद सहित शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किए। उन्होंने विश्वास जताया कि महतारी सदन महिलाओं के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सहभागिता एवं महिला सशक्तिकरण को नई गति देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!