Uncategorized
अवैध शराब विक्रेता को भखारा पुलिस ने किया रंगे हाथ किया गिरफ्तार,30 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोशन राइस मिल स्थित नीम पेड़ पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।
जिसकी सूचना पर थाना भखारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी राजु साहू उर्फ तुलसी साहू पिता महेत्तर साहू 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 भखारा को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2,400 रुपए जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 54/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
