Uncategorized

63 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

आमातालाब रोड पर पुलिस की घेराबंदी, मकेश्वर वार्ड निवासी आरोपी के कब्जे से 11.34 बल्क लीटर अवैध देशी शराब बरामद

एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 63 पौवा (11 बल्क लीटर 34 मिलीलीटर) देशी शराब, जिसकी कीमत 6,040 रूपये है, जब्त की है।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पेट्रोलिंग एवं अपराध पतासाजी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान गांधी मैदान के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मकेश्वर वार्ड निवासी श्रीराम ध्रुव एक प्लास्टिक की बोरी में अवैध रूप से देशी शराब रखकर आमातालाब रोड की ओर आ रहा है।मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल गवाहों के साथ आमातालाब स्थित यादव भवन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास रखी लाल-पीले रंग की प्लास्टिक बोरी से अलग-अलग कंपनियों की कुल 63 पौवा देशी शराब बरामद हुई।आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा मौके पर शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई- कुल जब्ती कीमत: 6,040 रूपये है.
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!