Uncategorized

जनता की एकता और सही नेतृत्व का असर: सड़क निर्माण में सुधार की पहल

जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन ने जागरुक नागरिकों के साथ किया कोलियारी-खरेंगा-दोनर मार्ग का निरीक्षण


धमतरी। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमति मोनिका ऋषभ देवांगन ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता संतोष नेताम और अनुभागीय अधिकारी मनीष साहू के साथ कोलियारी-खरेंगा-दोनर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की जांच की गई और कई खामियों को चिन्हित किया गया। ठेकेदार के प्रतिनिधि को सख्त निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य को पूर्ण रूप से गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में उपयोग की गई मिट्टी को हटाने के आदेश दिए गए, साथ ही, निम्न गुणवत्ता वाली नाली को तोड़कर पुन: निर्माण करने का निर्देश दिया गया। यह क्षेत्र के इतिहास में पहली बार हुआ जब एक जिला पंचायत सदस्य के पहल पर 24 घंटे के भीतर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निरीक्षण के लिए आना पड़ा और निर्माण में कमियों को स्वीकार कर 48 घंटे के भीतर कार्यवाही का पूर्ण आश्वासन देना पड़ा। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान ऋषभ देवांगन के साथ गाँव के जागरूक नागरिक दयाराम साहू, हिरेन्द्र साहू, निरंजन साहू, गीतेश्वरी निरंजन साहू, गगनदीप साहू, भगवती विश्वकर्मा, मनोज साहू, युवराज साहू सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे, जो हमेशा इस सड़क की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनकी एकजुटता और मजबूत संकल्प के कारण अधिकारियों ने न केवल निर्माण की खामियों को स्वीकार किया, बल्कि जहाँ भी त्रुटियाँ देखी गईं, वहाँ सड़क को खोदकर और नालियों को तोड़कर सही तरीके से पुनर्निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!