Uncategorized

बच्चों को कला से जोडऩे हुआ झूलेलाल बेड़ी स्पर्धा का आयोजन


धमतरी। भारतीय सिंधु सभा छत्तीसगढ़ एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज धमतरी के तत्वाधान में 4 अप्रैल को सिंधी धर्मशाला आमापारा में झूलेलाल की बेड़ी प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों से लेकर के बड़े सभी उम्र वर्ग के प्रतिभागियों ने सुंदर-सुंदर झूलेलाल साइ की बेड़ी, बोट बनाकर प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम के संयोजक प्राप्ति वाशानी एवं कीर्ति मूलवानी ने बताया कि सिंधी समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है। आजकल बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम में उलझे होने के कारण कला एवं आर्ट से दूर होते जा रहे हैं इसलिए उनकी कला को निखारने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को आगे 10 अप्रैल को रायपुर में आयोजित इसी प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। सिंधी समाज के मुखी चंद्रलाल जसवानी ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिसमें पूज्य पंचायत का पूरा सहयोग आगे भी रहेगा। विद्या पंजवानी ने झूलेलाल साइ के जन्म से जुड़ी कहानी बताई एवं उस पर आधारित प्रश्न भी पूछे। प्रतियोगिता में प्रथम पलक डोडवानी द्वितीय अनामिका हरसानी तृतीय यशराज क्षुगानी चतुर्थ कशिश आहूजा एवं लक्ष्मी जसूजा पांचवें स्थान पर रहे। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार समाज द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में दिलीप अंदानी एवं हरेश कलवानी तथा अंकिता बालचंदानी तथा सपना वासानी थे। इसके अलावा कार्यक्रम में अशोक दुम्बानी, अमर पिंजानी, महेश रामरखयानी, सतराम वाशानी विद्या पंजवानी, शिखा नारवानी उपस्थित थे। प्राप्ति वाशानी ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!