Uncategorized

कुरुद, मेघा, सिर्री और भखारा मंडल के सभी 237 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण


कुरुद। कुरुद भाजपा द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश भाजपा के आह्वान पर कुरुद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चारों मंडलों कुरुद, मेघा, सिर्री और भखारा के सभी 237 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और पार्टी के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के प्रति अपने अटूट संकल्प को दोहराया। प्रत्येक बूथ पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संघर्षपूर्ण अतीत और विकासोन्मुखी वर्तमान पर प्रकाश डाला। उन्होंने पार्टी के उन सिद्धांतों और मूल्यों को याद किया, जिनके आधार पर 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में भाजपा की नींव रखी गई थी और अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। कुरुद मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने कहा कि भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना राष्ट्रीय स्तर का नेता। उन्होंने संगठन की शक्ति और राष्ट्रहित के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण को पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारे त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा की प्रेरणादायक यात्रा का प्रतीक है। 1980 में शुरू हुई यह यात्रा संघर्षों से भरी रही। न जमीन थी, न सत्ता पर विचार था, समर्पण था, और मां भारती के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था। मंडल महामंत्री और नवागांव सरपंच टिकेश साहू ने युवा पीढ़ी को पार्टी की विचारधारा और संघर्षों से अवगत कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। कुरुद भाजपा मंडल के प्रभात बैस और सोसायटी अध्यक्ष ने पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवदर्शन के सिद्धांतों पर चलती है और राष्ट्रवाद, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और सुरक्षा को अपने प्रमुख आधार स्तंभ मानती है। पूर्व पार्षद मूलचंद सिन्हा ने बताया की हमारे पुरखों ने जो दीप जलाया, हम उसे आज जन-जन तक ले जा रहे हैं। भाजपा का कार्यकर्ता पद से नहीं, परिश्रम से पहचाना जाता है। हम राष्ट्रवाद के प्रहरी हैं, और सेवा हमारा संकल्प है। आइए, हम सब मिलकर ह्यसंघर्ष से संकल्प और संकल्प से सिद्धि की इस यात्रा को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर नावगांव से सियाराम साहू समय लाल कवर वीरेंद्र साहू टिकेश्वर सोनंबर जितेंद्र कंवर तिरथ कंवर मनोज चंद्राकर ग्राम पंचायत परखदा सरपंच माधुरी मोहित साहू, गिरेंद्र साहू, धनेश्वरी ध्रुव, चैन साहू, टीका राम साहू, रबी ध्रुव, चंपू निर्मलकर, शत्रुघन बारले, विवेक वैष्णव, दुर्गेश यादव, नरोत्तम साहू, मोतीलाल साहू, रोहित यादव, संतोष निषाद, रामजी निषाद, शोभाराम पटेल, पदमा साहू, खिलेश साहू, दिवान निषाद, गोपी यादव, सीताराम साहू, राजा साहू, तरुण सोनकर, प्रकाश रजक, खिलेश साहू, राजू गज़़पल्ला, देवेंद्र साहू, घनश्याम चंद्राकर, नरेंद्र साहू, श्याम साहू, साहिल, बिट्टू, मयंक वैष्णव, निशा वैष्णव, मुरारीदास, राजा, नीरा साहू, प्रीति साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!