Uncategorized

सायबर सेल की जिम्मेदारी डीएसपी मोनिका मरावी को


धमतरी। पिछले दिनों पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत का मामला सामने आया था। जिसे करोड़ो की ठगी के आरोप में राजनांदगांव जिले से गिरफ्तार कर लाया गया था। उसकी मौत के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप परिजनो ने लगाये थे, जिसके बाद सायबर सेल और अर्जुनी थाना प्रभारी सन्नी दुबे को सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद अब सायबर सेल की जिम्मेदारी डीएसपी मोनिका मरावी को दी गई है। हालांकि वह पूर्व से यातायात और अजाक थाने की भी जवाबदारी सम्हाल रही है, उन्हें अब सायबर सेल का भी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अर्जुनी थाने की जवाबदारी सब इंसपेक्टर कपिश्वर पुष्पकार को दी गई है जो कि फिलहाल अर्जुनी थाना प्रभारी के रुप में कार्य करेंगे, इस संबंध में एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने बताया कि सायबर सेल का जिम्मा डीएसपी मोनिका मरावी सम्हाल रही है, वहीं अर्जुनी थाने की जवाबदारी सब इंसपेक्टर कपिश्वर पुष्पकार को दी गई है। जो कि बतौर थाना प्रभारी के रुप में अपनी सेवा देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!