Uncategorized

नपं. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों के हाथो हुआ सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन


नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 9 मेंं शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा लोक निर्माण विभाग सभापति अश्वनी निषाद वार्ड पार्षद अलका साव सभापति शंकरदेव पार्षद देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव कमल डागा के कर कमलो से किया गया वार्ड पार्षद अलका साव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 9 में शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण की वार्डवासियों की पुरानी मांग थी मोहल्ले में सामुदायिक भवन नहीं होने से पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था भवन बनने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी एवं यह भवन जल्द बनकर वार्ड वासियों के सुख और दुख के लिए उपयोगी होगा भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर साहू समाज अध्यक्ष ईश्वर साहू एडवोकेट सुरेश साहू जमुना प्रसाद साहू पूर्व पार्षद चमेली बाई नंदनी बाई चंद्रिका साहू विवेक कुमार साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!