जिले के 13 पंचायतो में सदस्य बनने 39 प्रत्याशी है मैदान में
48 उम्मीदवारों ने भरा था नामांकन जिनमें से 9 ने लिया नाम वापस
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 17, 20 व 23 फरवरी को होगा मतदान, चुनाव चिन्ह आबंटित

धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत धमतरी जिले में तीन चरणों में 17 फरवरी, 20 फरवरी व 23 फरवरी को मतदान होना है। नामांकन दाखिल और स्कूटनी के बाद गुरूवार को नामांकन वापसी व चुनाव चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया हुई। जनपद पंचायत में अलग-अलग सेक्टर के लिये टेबल लगाए गए थे। जहां पंच, सरपंच व जनपद सदस्य के कई उम्मीद्वार नामांकन वापसी के लिये पहुंचे थे। नामांकन वापसी के बाद चुनावी मैदान में शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी व समर्थक बैनर पोस्टर बनवाने और लगवान के साथ ही प्रचार-प्रसार में जुट गए है। घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा जा रहा है। कई पंचायतों में सरपंच के लिये दो प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला है तो कई पंचायतों में 8 से 9 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण कई उम्मीदवारों ने जनपद सदस्य के लिये निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। संगठन व पार्टी के नेताओं द्वारा मान मनौव्वल के बाद कई उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है। जिन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है उनमें क्षेत्र क्रमांक 6 नंदकुमार सिन्हा, रोशनी पवार, क्षेत्र क्रमांक 7 से रामानुलाल ढीढी, सुरेश मारकण्डे, क्षेत्र क्रमांक 5 से उषा साहू, क्षेत्र क्रमांक 1 से हिरौंदी साहू, क्षेत्र क्रमांक 11 से पन्नालाल साहू, क्षेत्र क्रमांक 12 से लता कलार, क्षेत्र क्रमांक 13 से सेवकराम देवांगन, महेन्द्र कुमार साहू, नवलखराम साहू, क्षेत्र क्रमांक 14 से वामन सिन्हा, क्षेत्र क्रमांक 15 से लोकेश्वर साहू, क्षेत्र क्रमांक 16 से गिरिजा बाई सिन्हा, क्षेत्र क्रमांक 17 से चुनेश्वरी साहू व क्षेत्र क्रमांक 19 से कल्याण ध्रुव आदि है।
जिले के 13 पंचायतो में अब सदस्य बनने 39 प्रत्याशी मैदान में है। पहले 48 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था जिनमें से 9 ने नाम वापस ले लिया है। जिले क्षेत्र क्रमांक 1, 6 और 7 मे भाजपा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। साथ ही शेष जिला पंचायत क्षेत्रो में भाजपा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय भी मैदान में है। बता दे कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 17, 20, 23 फरवरी को चुनाव होगें।
