आमापारा वार्ड में है त्रिकोणीय संघर्ष, जोर शोर से हो रहा प्रचार-प्रसार
भाजपा से विजय मोटवानी, कांग्रेस से मीना बैगा नाग, निर्दलीय सुरेश गुप्ता है मैदान में
वार्ड के निर्दलीय प्रत्याशी हितेश रायचुरा ने दिया है भाजपा प्रत्याशी को समर्थन

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर घमासान जारी है। शहर के सभी 40 वार्डो में भाजपा कांग्रेस के साथ ही कई वार्डो में निर्दलीय भी मैदान में डटे हुए है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 11 आमापारा वार्ड में भी चुनावी माहौल बना हुआ है। वैसे तो वार्ड में कुल 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। जिसमें 1 निर्दलीय उम्मीदवार हितेश रायचुरा ने भाजपा प्रत्याशी विजय मोटवानी को समर्थन दे दिया है। हालांकि ईवीएम में उनका नाम रहेगा।
वहीं वार्ड में कांग्रेस से मीना बैगा नाग उम्मीदवार है जबकि सुरेश गुप्ता (सुल्ली) भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। इस प्रकार 4 उम्मीदवार है लेकिन 3 उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला होगा। हितेश रायचुरा भाजपा के समर्थन में है।
यदि आमापारा वार्ड में भाजपा प्रत्याशी विजय मोटवानी की बात की जाए तो पूर्व पार्षद है वार्ड में विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे है। और अपने कार्यकाल में कराये गये कार्यो को आगे बढ़ाने का भरोसा वार्डवासियों को दिलाने का प्रयास कर रहे है। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी मीना बैगा नाग भी पूर्व पार्षद है। वे वार्डवासियों को अपने पक्ष में मतदान की अपील करने के साथ ही वार्ड के विकास के मुद्दे पर वार्डवासियों से समर्थन मांग रही है। निर्दलीय सुरेश गुप्ता भी वार्ड में जनसम्पर्क कर रहे है। वार्ड विकास के विजन को लेकर जनता के बीच पहुंचकर उनसे वोट मांग रहे है। वार्ड में प्रचार-प्रसार जोर शोर हो रहा है। लेकिन यह तो वक्त ही बतायेगा कि वार्डवासी किसे पार्षद के रुप में चुनते है।

