Uncategorized

सिपाही रक्षा सूत्र अभियान, हर घर तिरंगा एवं संत रविदास जयंती कार्यक्रमों को लेकर महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

धमतरी – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धमतरी की जिला कार्यसमिति बैठक जिला कार्यालय धमतरी में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी पुष्पलता चौहान तथा सह प्रभारी माधुरी साहू के आतिथ्य में जिला अध्यक्ष अनिता यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सिपाही रक्षा सूत्र अभियान, हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा तथा संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के माध्यम से सीमा पर तैनात जवानों एवं आंतरिक सुरक्षा में लगे सिपाही भाइयों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं स्नेह का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रक्षा सूत्र संग्रह कर सुरक्षा बलों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।बैठक में यह भी तय किया गया कि 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा में महिला मोर्चा की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी पुष्पलता चौहान एवं सह प्रभारी माधुरी साहू ने कहा कि घर-घर संपर्क कर नागरिकों को तिरंगा फहराने, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा सिपाही रक्षा सूत्र अभियान राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के इन अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सिन्हा एवं आभार कविता यादव ने किया।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष बिथिका विश्वास अर्चना चौबे सरला जैन ने भी संबोधित किया अन्य उपस्थित जनों में धमतरी निगम सभापति कौशल्या देवांगन मोनिका देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष कुरूद एवं आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर एवं ज्योति साहू चंद्रकला पटेल झमित सिन्हा रुकमणी सोनकर प्रीति यदु साहू अनीता सोनकर पूजा कुंजाम नंदिनी सिन्हा धनेश्वरी साहू अनिता ध्रुव सुनीता वर्मा पवित्रा दीवान आशा लोधी डॉली सोनी अंकिता मिश्रा रिंकी जाधव भुनेश्वरी ठाकुर धनेश्वरी निर्मलकर तिजिया कुम्भकार गीतेश्वरी लक्ष्मी बया किरण सिन्हा चंद्रिका साहू कांति साहू दमयंती गजेन्द् आशा लोधी हिमानी साहू भूपेश्वरी चंदेल सुनीता साहू भानुप्रिया साहू पुष्पलता सुशीला तिवारी सत्य प्रभा साहू फागेश्वरी साहू सत्यप्रभा साहू ऋतु साहू दमयन्ती गजेन्द्र दिनेश्वरी साहू नीलिमा ध्रुव गीता शर्मा दिनेश्वरी साहू रीतू साहू ममता साहू दीपा ध्रुव पूर्णिमा बनपेला कामेश्वरी साहू नंदिनी साहू चंद्रकला साहू रिंकी जाधव कल्पना ध्रुवंशी सपना ध्रुव माला ध्रुव रजनी साहू संतोषी साहू टिकेश्वरी साहू झमित सिन्हा ममता सिन्हा हिरमेश्वरी साहू पुष्पांजलि देवांगन अनिता साहू कविता चंद्राकर रितिका यादव पदमनी साहू ज्योति मंडावी अंजली साहू माला यादव प्रकृति यादव ज्योति मंडावी मीना विश्वकर्मा नीरा साहू कुंती साहू सत्यवती साहू सतरूपा श्वेता ठाकुर ज्योति गुप्ता चंद्रवंशी रीता बंजारे सोनिया टंडन दुर्गा साहू यशोदा साहू पद्मिनी साहू सीता ध्रुव ज्योति श्यामू सोनकर प्रसून शुक्ला सहित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!