Uncategorized

विशेष जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित सांसद रूपकुमारी चौधरी

गणमान्य नागरिकों का किया सम्मान


कुरुद। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के उपलब्धियों को लेकर सांसद रूपकुमारी चौधरी कुरूद नगर क्षेत्र मे विशेष जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित होकर जनसंघ से जुड़े चर्रा निवासी एल पी गोस्वामी, कृपाराम यादव के निवास पहुंचकर पार्टी के यात्रा वृतांत में चर्चा की। कुरूद नगर में नगरपालिका अध्यक्ष निवास ज्योति भानु चन्द्राकर, उद्यमी एवं प्रतिष्ठित नागरिक राहुल महावर के निवास गणेश राइस मिल, नगर साहू समाज के अध्यक्ष रामप्यारे साहू निवास, रिटायर्ड एवं जनसंघ परिवार से संबंधित राजकुमार बजाज परिवार के निवास पहुंचकर भाजपा एवं मोदी जी के ओर से सांसद ने साल,श्रीफल एवं साहित्य से सबका सम्मान किये और भाजपा सरकार के उपलब्धियों को लेकर विस्तृत चर्चा किये, कुरुद आगमन पर सांसद का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष ज्योति जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष सिंधू बैस, भाजपा जनसंपर्क अभियान प्रभारी-विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, भाजपा मंडल महामंत्री प्रभात बैस, पूरभाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर, पार्षदगण मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, कविता चन्द्राकर, राजकुमारी ध्रुव, सितेश सिन्हा, रवि मानिकपुरी, पूर्व पार्षद सुनील चन्द्राकर, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में भूमिका सिन्हा, सुरेखा चन्द्राकर, अनुराधा साहु, भाजपा कार्यकर्ता कोमल साहु, तेजेंद्र साहु, प्रवीण शर्मा, दीपक अग्रवाल, दीपक बजाज, रवि बजाज, खिलेन्द्र साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!