Uncategorized

राजस्व वसूली को लेकर निगम सख्त, उपायुक्त पीसी सार्वा ने ली अहम बैठक

लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी-सार्वा

धमतरी-नगर पालिक निगम के उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी पी.सी. सार्वा ने राजस्व विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर टैक्स वसूली को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 100 प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति अपनाने को कहा गया।उपायुक्त सार्वा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निगम की आय बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर बकाया करों की वसूली की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रत्येक करदाता से संपर्क करें और लंबित राशि की वसूली सुनिश्चित करें। साथ ही, जो बकायादार लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।गौरतलब है कि आयुक्त प्रिया गोयल ने टैक्स वसूली में लापरवाही पर नाराजगी जताई है तथा बैठक लेकर सभी अधिकारियों को टैक्स वसूली सत प्रतिशत करने के निर्देश दिए है।बैठक में यूजर चार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स और वॉटर टैक्स पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि इन मदों में अधिक से अधिक वसूली कर निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों को लक्ष्य निर्धारित कर समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा।उपायुक्त पी.सी. सार्वा ने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टीम वर्क के साथ काम करते हुए बेहतर परिणाम लाने पर जोर दिया। बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!