Uncategorized
निशुल्क स्वास्थ्य एवं गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

संचनालय आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपा राम ठाकुर के मार्गदर्शन में निशुल्क स्वास्थ्य एवं गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन नगर पालिका निगम धमतरी में किया गया। शिविर मे बीपी एवं मधुमेह की जांच की गई तथा इनसे बचाव के लिए जीवनशैली कैसे होनी चाहिए बताया गया शिविर मे डॉ. जयालता साहू (आयुष चिकित्सक), डॉ उत्प्रेक्षा सिन्हा (योग चिकित्सक),टाकेश्वर सिन्हा (फॉर्मासिस्ट)दारा लोगो की जांच व उपस्थित हुए को गैर संक्रामक रोगों के कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे मे तथा योग, प्राणायाम,दिनचर्या एवं ऋतुचर्या पालन के संबंध में जानकारी भी दी गई एवं आई ई सी सामग्री का वितरण भी किया गया।

