यूथ हॉस्टल ने वृद्धों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने जिंजर लीफ कैफे में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। संस्था के सचिव श्री सुबोध महावर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति हम इस बार भी होली मिलन का कार्यक्रम कर रहे हैं। कार्यक्रम शुरू करने से पूर्व वृद्ध आश्रम जाकर सभी सदस्यों ने वृद्ध जनों का आशीर्वाद लिया एवं मिठाई और फल इत्यादि वितरित किए। समारोह में संस्था से लखूभाई भानुशाली उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष हुकुमचंद जैन को गुलाल एवं टोपी पहनाकर की गई संस्था के सभी पदाधिकारीयो को टोपी पहना कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष श्री रमेशदेव ने बताया कि होली का त्यौहार हमे प्रेरणा देता है कि हम मिल जुल कर रहें और बिन भेदभाव हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएं।
विविध खेलो सुमधुर संगीत और चटपटे व्यंजनों की बीच सभी सदस्यों ने समारोह का आनंद लिया।
कार्यक्रम में चेयरमैन हुकुम चंद जैन, अध्यक्ष रमेश देव उपाध्यक्ष मनीष चंद्राकर गुड्डा कोटवानी निवर्तमान चेयरमैन योगेश गुप्ता वरिष्ठ सदस्य डॉ अनंत दीक्षित सचिव सुबोध महावर कोषाध्यक्ष व्यंकटेश साहू के साथ साथ लक्ष्मण हिंदुजा,अमरनाथ गुप्ता दिलीप सोनी,इंदर रामरख्यानी,डॉ कृति महावर दीपमाला साहू विजय अग्रवाल अमृत सुंदरानी मिताली देव डॉ अमर सिंह साहू शकुन्तला साहू डॉ शक्ति वर्मा डॉ प्रीति वर्मा हेमंत डिकेट धनंजय सोनकर नवीन साहू,रोहिताश मिश्रा संजय चंद्राकर उपस्थित थे।
