Uncategorized

देवांगन समाज ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान


धमतरी । देवांगन धर्मशाला दानीटोला धमतरी में धमतरी मंडल देवांगन समाज के तत्वावधान में देवांगन समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। माता परमेश्वरी की पूजा आरती की गई। सम्मान समारोह में धमतरी मंडल अध्यक्ष जगदीशचंद्र देवांगन ने कहा कि 5 सालों में बिना किसी राग द्वेष के समाज के जनप्रतिनिधियों को ऐसा विकास कार्य अपने क्षेत्र में अवश्य कराना चाहिए जिससे स्वयं का, परिवार का, गांव का समाज का देश का नाम रोशन हो। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत सदस्य धमतरी मोनिका देवांगन, नगर निगम सभापति कौशिल्या इंद्रेश देवांगन, पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन, संजय देवांगन, विशु सत्येंद्र देवांगन, तथा जनपद सदस्यों में रूपचंद देवांगन प्रतिनिधि, कैलाश देवांगन, मीरा देवांगन, सरपंच गण तुमन देवांगन, जीवन देवांगन, उपसरपंच अशोक देवांगन, पंचगणों में चेतना, केशनी, मिथिला, निर्मला, मनराखन, योगेश, खिलावन सुदामा, आदि का सम्मान किया गया। इनके अलावा दावेदारी करने वाले चुनावी प्रत्याशियों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित सिर्री के पत्रकार पामेश देवांगन का भी सम्मान हुआ। उक्त आयोजन में अध्यक्ष जगदीश चंद्र देवांगन, संरक्षक संतोष देवांगन, उपाध्यक्ष जयप्रकाश देवांगन, सचिव शंकर देवांगन, कोषाध्यक्ष राजकुमार देवांगन, अंकेक्षक भरत देवांगन महिला मंडल अध्यक्ष खुशबू देवांगन, सचिव पुष्पलता देवांगन, कोषाध्यक्ष विद्या देवांगन, संरक्षक नमिता देवांगन, उपाध्यक्ष प्रतिमा देवांगन तथा युवा मंडल अध्यक्ष कोमल देवांगन, दीपेंद्र देवांगन के अलावा जिला एवं वार्ड पदाधिकारियों में भगवान सिंह देवांगन, लखन लाल देवांगन, ऋषभ देवांगन पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, टीकाराम देवांगन, कुशल देवांगन, टीकम देवांगन, यशवंत देवांगन, दीपेश देवांगन, केशव देवांगन, हुकुम देवांगन, गौरीशंकर देवांगन, देवेंद्र देवांगन, राकेश देवांगन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!