Uncategorized

रजिस्ट्री संबंधी कार्यशाला में अतिथि के रूप में शामिल हुए महापौर

जमीन की खरीदी बिक्री में अनेक परिवर्तन किए गए हैं जिससे जनता को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी-रामू रोहरा


धमतरी। कलेक्टर सभा कक्ष में रजिस्ट्री (पंजीयन) में उठाये गए 10 क्रांतिकारी प्रयास के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा थे वहीं महापौर रामू रोहरा भी अतिथि के रूप शामिल हुए। इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि वित्त मंत्री की मंशानुरूप जमीन की खरीदी बिक्री में अनेक परिवर्तन किए गए हैं जिससे कि आम जनता को भविष्य में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी साथ ही लोगों का समय भी बचेगा। साथ ही जमीन की खरीदी बिक्री में होने वाले फ्राड से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शुरू में नई व्यवस्था से जरा परेशानी जरूर होती है लेकिन उसका फायदा हमें भविष्य में मिलता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!