Uncategorized

कोष्टापारा में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव

गायत्री महिला मण्डल का आयोजन

शांतिकुंज के निर्देशानुसार कोष्टापारा में दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन भगत चौक गौरा गुड़ी के पास किया गया है। जिसके प्रथम दिवस शानदार कलश यात्रा निकाली गई। भोजन प्रसादी के बाद प्रज्ञा पुराण एवं संध्या दीप यज्ञ किया जायेगा। द्वितीय दिवस प्रातः 9 बजे यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार निःशुल्क किया जाएगा।कलश यात्रा में महिला मण्डल के श्रीमती सुशीला छाटा, नमिता देवांगन, गीता साहू, सुभाषिनी साहू, पदमणी साहू,नवरात्रि सिन्हा, रुक्मणी साहू, जिला समन्वयक दिलीप नाग, प्रदीप देवांगन, राम लाल छाटा, गीतेश प्रजापति, मोहन गंजीर, माखन लाल साहू, दुर्गेश पटेल, चमेली साहू, सावित्री पटेल, और विशेष रूप से प्रज्ञा पुराण के कथा वाचक पुरुषोत्तम निर्मलकर, बसंता निर्मलकर सहित उनके सहयोगी सदस्य गण एवं बहुत बड़ी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!